Nature Nature

मंदिर से छत्र व नगदी चोरी एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज दोपहर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, 15 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। इन दिनों चोरों का हौसला बुलंद नज़र आ रहा है। शहरों के साथ साथ गांवो को भी चोर निशाना बना रहे है। गांव देराजसर में चोर ने करणी माता के मंदिर तक को नहीं छोड़ा यहां चांदी का छत्र व नगदी रूपए चोरी का आरोप एक नामजद के खिलाफ शेरुणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। गांव देराजसर के निवासी 73 वर्षीय रामचंद्र पुत्र मघाराम जाट ने कोटासर निवासी नोपाराम उर्फ छोटूलाल के खिलाफ आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 10 जुलाई को सुबह 5 बजे करणी माता मंदिर से 12,690 रुपए नगदी व चांदी का छत्र चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चेनदान को दी गई है।

समाचार गढ़, 15 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में रविवार को दिन दहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार दोपहर बेगाराम गवारिया के घर में चोर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर सोने के तीन फुलड़े, 3 जोड़ी पायल सहित कुछ नगदी भी चोरी कर ले गए। बेगाराम किसी काम से गांव से बाहर दिल्ली गया हुआ था। और उसकी पत्नी गांव में उसकी दुकान गयी थी। जब उसकी पत्नी शाम को घर आई तो उसे चोरी का पता लगा। उसकी पत्नी ने बेगाराम को सूचना दी। और पीड़ित ने आज सुबह पुलिस को सूचना दी। थाने से एएसआई रविन्द्र सिंह 112 गाड़ी लेकर पवन सहित कांस्टेबल मौके पर पहुंचे है व घटना की जानकारी ली।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights