Nature Nature

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और IAS नीरज पवन को ईमेल से मिली जान से मारने की धमकी

Nature

समाचार गढ़, 15 मई 2025, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष व वरिष्ठ IAS अधिकारी नीरज के. पवन को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुख्यमंत्री कार्यालय और खेल परिषद की अधिकृत ईमेल आईडी पर भेजी गई है।

ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का प्रयोग किया गया है। इसमें लिखा गया है, “अगर रेप पीड़िता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो हम सीएम का मर्डर कर सकते हैं। उनके टुकड़े कर देंगे।” इसी मेल में IAS अधिकारी नीरज के. पवन को भी धमकाते हुए कहा गया, “टुकड़े कर काले सूटकेस में पैक कर देंगे।”

इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है, और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

साइबर सेल और खुफिया एजेंसियों को धमकी भरे ईमेल की जांच और भेजने वाले की पहचान करने में लगाया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह मेल कथित तौर पर एक रेप पीड़िता के समर्थन में भेजा गया है, जिसमें पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर खुद ‘इंसाफ’ करने की धमकी दी गई है।

फिलहाल मामला उच्च स्तरीय सतर्कता के साथ जांच के अधीन है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं।

  • Related Posts

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान उन्होंने SCO की 25 वर्षों की यात्रा, आने…

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। दिसंबर 2012 की वह रात देश की अंतरात्मा को झकझोर गई थी। चलती बस में एक युवती के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को सड़कों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights