Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ : हादसे के 10 दिन बाद एर्टिगा चालक की गई जान, डंपर की लापरवाही बनी मौत का कारण

Nature

समाचार गढ़, 15 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। तहसील क्षेत्र के हेमासर गांव के पास एनएच-11 पर 5 मई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल एर्टिगा चालक ने बुधवार, 15 मई को बीकानेर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक की पहचान बम्बलू निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र पेशे से ड्राइवर था और 5 मई की सुबह अपने रिश्तेदारों—विक्रम सिंह, रामपाल सिंह और भानीराम के साथ किसी निजी कार्य से श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रहा था। रास्ते में हेमासर गांव के समीप एक तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी एर्टिगा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में वीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया और वहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। करीब दस दिनों तक इलाज चलता रहा, मगर बुधवार को वीरेंद्र ने आखिरकार जीवन की जंग हार दी। हादसे के बाद मृतक के ताऊ के बेटे विक्रम सिंह ने डंपर चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि डंपर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में गाड़ी मोड़ी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और परिजनों में इस हादसे को लेकर शोक और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की अनियंत्रित गति पर सवाल खड़े कर गई है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights