Nature Nature

खेत में मूंगफली निकालने पहुंचे बच्चों से मारपीट, पिता का सिर फोड़ा, थाने में मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 2 दिसम्बर 2024। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के लिखमादेसर गांव में खेत में मूंगफली निकालने गए परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 43 वर्षीय प्रभुनाथ सिद्ध ने अपने भाई और भाभी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभुनाथ के अनुसार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे उनके बेटे बलराम और लालनाथ ट्रैक्टर लेकर खेत में मूंगफली चालने पहुंचे थे। उनकी बेटी सीता और छोटा बेटा विष्णु पहले से खेत में मौजूद थे। जब बच्चे खेत में मूंगफली निकालने की तैयारी कर रहे थे, तभी प्रभुनाथ के भाई ज्ञाननाथ सिद्ध और उनकी पत्नी नेमी देवी वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने बच्चों से मारपीट की और फसल निकालने से रोक दिया। बच्चों ने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद प्रभुनाथ अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा, और ज्ञाननाथ व उनकी पत्नी ने मिलकर प्रभुनाथ पर हमला कर दिया। लोहे की एंगल से किए गए हमले में प्रभुनाथ का सिर फट गया, जिससे उन्हें आठ टांके लगवाने पड़े। प्रभुनाथ ने आरोप लगाया कि ज्ञाननाथ ने उन्हें बोलेरो गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और भविष्य में खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपाल को सौंपी गई है। मामले में एक नई बात यह भी सामने आई है कि ज्ञाननाथ सिद्ध ने भी पहले प्रभुनाथ, उनकी पत्नी और बच्चों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था। इस पूरे मामले से साफ है कि परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो अब हिंसक रूप में सामने आ गया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights