Nature Nature

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

Nature

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में सोमवार देर रात एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक होने के बाद हड़कंप मच गया। गैस के संपर्क में आने से करीब 35 से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें प्लांट के कर्मचारी और आसपास के स्थानीय लोग शामिल हैं।

घटना गोधनी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित जलशोधन केंद्र की है, जहां पानी को साफ करने का प्रोजेक्ट चल रहा था। इसी दौरान करीब रात 1 बजे 900 किलोग्राम क्षमता वाले क्लोरीन गैस सिलेंडर में रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलने के बाद कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की तबीयत बिगड़ी

गैस की चपेट में आने से प्लांट में काम कर रहे करीब 8 से 10 कर्मचारियों के अलावा आसपास रहने वाले 20 से 25 लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है और करीब चार से पांच लोगों को ICU में रखा गया है। बाकी लोगों का सामान्य वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कई मरीजों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की है।

12 लोगों को इलाज के बाद मिली छुट्टी

अधिकारियों के अनुसार करीब 35 से 40 लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे, जिनमें से 12 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

गैस के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के करीब 125 से 150 परिवारों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है।

NDRF और दमकल की टीमें मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF, नागपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

NDRF अधिकारी ब्रजेश यादव के मुताबिक, टीम देर रात से गैस के रिसाव को रोकने में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को दो दिनों के लिए मानव रहित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक इलाके को सुरक्षित रखने और लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने बताया- स्थिति नियंत्रण में

मानकपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कलशेकर ने बताया कि गोधनी नगर क्षेत्र के जलशोधन केंद्र में रात करीब एक बजे क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को अस्पताल भेजने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गैस रिसाव के प्रभाव और पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।

  • Related Posts

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार को चेतावनी दी…

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights