Nature Nature

CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Nature

समाचार गढ़, 6 जून 2026, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, अभिभावक एवं अन्य लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया। अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री से पांच दिनों के भीतर इस्तीफा देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटालों और पेपर लीक के मामलों से छात्रों का भरोसा प्रभावित हुआ है तथा युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छात्रों के हितों की रक्षा को लेकर विभिन्न मांगें उठाईं। प्रदर्शन कई घंटों तक चला और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू हुआ संचालन

    समाचार गढ़। भारत ने रेल परिवहन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।…

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    समाचार गढ़। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी50…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू हुआ संचालन

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू हुआ संचालन

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

    राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

    राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

    यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

    यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

    रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से देवबंद तक 13 ठिकानों पर छापेमारी

    रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से देवबंद तक 13 ठिकानों पर छापेमारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights