Nature Nature

कलेक्टर नम्रता, एसडीएम व डॉ गोयल ने किया बीकानेर कला महोत्सव का प्रमोशन, आर्ट एंड कल्चर एग्जीबिशन के प्रति उत्साही बीकाणा, पढ़ें ख़बर

Nature

कलेक्टर नम्रता, एसडीएम व डॉ गोयल ने किया बीकानेर कला महोत्सव का प्रमोशन, आर्ट एंड कल्चर एग्जीबिशन के प्रति उत्साही बीकाणा

समाचार गढ़, बीकानेर। बीकानेर कला महोत्सव 2024 अब बिल्कुल करीब है। टीम बीकानेर कला महोत्सव तैयारियों में जुटी है। महोत्सव को शहर की हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच बीकानेर की नईं कलेक्टर आईएएस नम्रता वृष्णि ने महोत्सव के पोस्टर का प्रमोशन किया। कलेक्टर नम्रता के अलावा राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ नितिन गोयल, एसडीएम बीकानेर कविता चौधरी ने भी पोस्टर का प्रमोशन किया। कलेक्टर नम्रता ने महोत्सव के लिए अपेक्षित प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए। अभिलेखागार के निदेशक डॉ नितिन गोयल ने महोत्सव की परिकल्पना की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभिलेखागार भी महोत्सव में पार्टिसिपेट करेगा। इस हेतु अभिलेखागार पर आधारित एक गतिविधि रखवाने पर भी विचार विमर्श हुआ।
बता दें कि बीकानेर कला महोत्सव में कला-साहित्य व संस्कृति का महासंगम होगा। 15, 16, 17 मार्च 2024 को गंगाशहर के जैन कॉलेज व हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आर्ट एंड कल्चर एग्जीबिशन, आर्ट गैलरी, फूड कॉर्नर, लिब्रा वर्ल्ड रिकॉर्ड का मंच, 20 तरह की प्रतियोगिताएं, नृत्य, गायन, वादन, नाटक, मुशायरा, कवि सम्मेलन, स्टोरी टेलिंग, परिचर्चा, ट्रेडिशनल कैटवॉक शो, पेंटिंग, स्केचिंग, मूर्तिकला सहित विविध प्रकार की गतिविधियां होंगी।
आर्ट एंड कल्चर एग्जीबिशन से जुड़ी जानकारी के लिए 70145 97487 पर संपर्क किया जा सकता है। महोत्सव के संयोजक रोशन बाफना ने बताया कि बीकानेर के कला, साहित्य व संस्कृति सहित उद्योग व समाज से जुड़ी हस्तियां महोत्सव से जुड़ चुकी हैं। वहीं गोविंद सारस्वत, आकाश धवल, शशिराज गोयल, राहुल थानवी, भैरूंरतन ओझा, ज्योति प्रकाश रंगा, राहुल थानवी, एजाज कुरैशी, सुनीता विश्नोई, सुमन शर्मा, रेशमा वर्मा, डॉ पुष्पा शर्मा, मिस पारुल, खुशी गहलोत, येशु स्वामी, हर्षिता शर्मा, लतिका स्वामी, अर्पिता जैन, सुनील शर्मा, रवि गहलोत, ज्योति स्वामी, अर्चना सक्सेना, हेमंत सेवग, कुशाल शर्मा, राजकुमारी व्यास, राजू नाथ, कुशल बाफना, इशिता शर्मा, विकास शर्मा, राजा सांखी, आदि महोत्सव की तैयारियों में योगदान दे रहे हैं।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights