Nature Nature

गौसेवार्थ कालू रोड स्थित मुक्तिधाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे रसपान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में गौमाता भंडारा सेवार्थ कालू रोड स्थित मुक्तिधाम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज रविवार को भागवत के द्वितीय दिवस में कथावाचक भाई संतोष सागर ने मूल भागवत पर प्रकाश डाला एवं सुखदेवजी के जन्म की कथा बताई। उन्होंने कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की कृपा है। जिसकी वजह से आप आज कथा का आनंद ले रहे है। श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर पा रहें हैं क्योंकि जिन्हें गोविन्द प्रदान करते है जितना प्रदान करते है उसे उतना ही मिलता है। कथा में यह भी बताया की अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए, कुछ सीखने के उद्देश्य से, कुछ पाने के उद्देश्य से आएं, तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी।

मनुष्य का जीवन सांसारिक भोग में नही कृष्णभक्ति में बिताएं

मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है, लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है। उसका सारा ध्यान संसारिक विषयों को भोगने में ही लगा हुआ है। मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है और अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो हमारे लिए इससे प्रभु से बढ़कर कोई और सुख, संपत्ति या सम्पदा नहीं है।

भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण करती है

भगवत कथा के समय स्वयं श्रीकृष्ण आपसे मिलने आए हैं। जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है, भागवत उसका सदैव कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि बिना जाति और बिना मजहब देखे इनसे आप जो मांगे ये आपको वो मनवांछित फल देती है और अगर कोई कुछ न मांगे तो उसे मोक्ष परियन्त तक की यात्रा कराती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के यजमान सीमा देवी- शिवशंकर मोदी रहे।

  • Related Posts

    Rajasthan Nikay Election: BJP की बड़ी जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण’

    समाचार-गढ़ 15 सितंबर, 2026। Rajasthan Nikay Election Result: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता का…

    Rajasthan Excise Action: बीकानेर में 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी, ट्रक से 732 कार्टन बरामद

    समाचार-गढ़ 15 सितंबर, 2026। Bikaner News: आबकारी विभाग की टीम ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Nikay Election: BJP की बड़ी जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण’

    Rajasthan Nikay Election: BJP की बड़ी जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण’

    Rajasthan Excise Action: बीकानेर में 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी, ट्रक से 732 कार्टन बरामद

    Rajasthan Excise Action: बीकानेर में 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी, ट्रक से 732 कार्टन बरामद

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: आरक्षण लॉटरी की तारीख बदलेगी? 17-18 सितंबर के कार्यक्रम पर संशय

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: आरक्षण लॉटरी की तारीख बदलेगी? 17-18 सितंबर के कार्यक्रम पर संशय

    निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की बारी, 4.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

    निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की बारी, 4.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

    Meta Child Safety: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बड़ा कदम, अब ऐसे मामलों की जानकारी सीधे एजेंसियों तक पहुंचाएगा प्लेटफॉर्म

    Meta Child Safety: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बड़ा कदम, अब ऐसे मामलों की जानकारी सीधे एजेंसियों तक पहुंचाएगा प्लेटफॉर्म

    यहां सड़क नहीं, पानी पर चलती है जिंदगी; जानें इस अनोखे शहर की पूरी कहानी

    यहां सड़क नहीं, पानी पर चलती है जिंदगी; जानें इस अनोखे शहर की पूरी कहानी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights