Nature Nature

पीबीएम अस्पताल बीकानेर के लेबर रूम और मेटरनिटी ऑपरेशन थिएटर को गुणवत्ता सुधार में महापुरुष समारोह समिति का सराहनीय योगदान

Nature

समाचार गढ़, 27 नवम्बर, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के लेबर रूम और मेटरनिटी ऑपरेशन थिएटर की गुणवत्ता सुधार के लिए महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। समिति के अध्यक्ष गोपाल राठी ने बताया कि मंगलवार को मातृत्व स्वास्थ्य निदेशक जयपुर, डॉ. तरुण चौधरी की अगुवाई में टीम ने इन सुविधाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सुझाए गए सुधारों को लागू करने से इन सेवाओं की गुणवत्ता में और भी बेहतरी आएगी। अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वाति फलोदिया, डॉ. पारुल प्रकाश, और डॉ. अनीता शर्मा ने समिति की प्रशंसा करते हुए बताया कि अस्पताल के लेबर रूम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए समिति ने 40 लाख रुपये से अधिक का खर्च किया है। समिति ने अस्पताल के लिए तीन बड़े हॉल तैयार कर सौंप दिए हैं, जबकि दो अन्य हॉल का कार्य अंतिम चरण में है। यह कार्य श्रीडूंगरगढ़ तहसील के भामाशाहों के सहयोग से संभव हुआ है। समिति ने मरम्मत, निर्माण, और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई, जिससे अस्पताल की सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ है। महापुरुष समारोह समिति का यह प्रयास न केवल अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ा रहा है, बल्कि क्षेत्र की मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचा रहा है।

सेसोमूं स्कूल विद्यार्थी दल शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना
समाचार गढ़, 27 नवम्बर, 2024, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सेसोमूं स्कूल के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना। 86 विद्यार्थियों का दल 10 अध्यापक-अध्यापिकाओं की देखरेख में दिल्ली, देहरादून, मसूरी, ऋषिकेष, हरिद्वार के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा कर 2 दिसम्बर को वापस लौटेगा।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights