Nature Nature

सीएम के काफिले को रोक कांग्रेस ने फहराईं तख्तियां, तिरंगा और सेना के अपमान का विरोध

Nature

समाचार गढ़ | 17 मई 2025 | बीकानेर। प्रदेश में बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच शनिवार को बीकानेर में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के सामने जमकर विरोध जताया। आरोपों की लहर उस वक्त और तेज हो गई जब रानी बाजार पुलिया से सूरज टॉकीज के बीच सीएम का काफिला पहुंचा और कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बीच सड़क आ खड़े हुए।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘नहीं सहेगा हिंदुस्तान तिरंगे और सेना का अपमान’ जैसे संदेश लिखी तख्तियां थीं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सेना और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया। विशेष रूप से विधायक बालमुकुंद आचार्य पर तिरंगा अपमान का और मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना पर की गई कथित बयानबाजी को लेकर सवाल खड़े किए।

इस विरोध में कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में भाजपा से सवाल पूछा कि क्या पार्टी देश की अस्मिता से खेलने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि देश के प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर मंच से इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

Related Posts

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

समाचार गढ़ 10 मई 2026। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और फिल्म अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ने…

बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

सांगरी तोड़ते हुए पेड़ से गिरकर घायल हुए किसान की हुई मौत। समाचार गढ़। सांगरी तोड़ते हुए पेड़ से गिरकर घायल हुए एक किसान की मौत हो गई है। बज्जू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights