Nature Nature

दहेज की लालसा ने उजाड़ा ससुराल, मासूम बेटे संग पीड़िता को निकाला घर से बाहर

Nature

समाचार गढ़ | 17 मई 2025 | श्रीडूंगरगढ़। समाज में दहेज रूपी कलंक के कारण कई महिलाओं की जिंदगी तिल-तिल कर टूट रही है। ताजा मामला माणकरासर गांव की एक विवाहिता का है, जिसे शादी के महज कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता छह माह के मासूम बेटे के साथ दर-दर भटकती रही और अब न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस तक पहुंची है।

पीड़िता गंगादेवी पुत्री बालनाथ ने सेरूणा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके अनुसार, उसकी शादी 7 जनवरी 2024 को सीकर निवासी विनोदनाथ पुत्र दीननाथ कालबेलिया के साथ हुई थी। विवाह के समय पिता ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दहेज दिया, लेकिन ससुराल वालों को यह सब नाकाफी लगा। शादी के कुछ ही समय बाद पति विनोदनाथ, नणदोई अंतरनाथ, जेठानी सरोज, काली देवी, जेठ रणजीत और राजूनाथ ने दहेज कम लाने का ताना देते हुए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी।

गंगादेवी ने कई बार अपने मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी, लेकिन हर बार उसे समझाकर ससुराल भेज दिया गया। लेकिन 3 मई 2025 को आरोपियों ने दहेज में एक लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसे बेरहमी से पीटा और मासूम बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद उसका भाई उसे वहां से फतेहपुर और चूरू के अस्पतालों में इलाज के लिए ले गया और बाद में उसे मायके माणकरासर लेकर आया। अब आरोपी न केवल उससे मुंह मोड़ चुके हैं, बल्कि उसका स्त्रीधन लौटाने से भी इनकार कर रहे हैं।

सेरूणा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मामला गंभीर है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन में जुट गई है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights