Nature Nature

खेत की सीमा तोड़कर काश्तकार से मारपीट, जेब से छीने रुपए — बाप-बेटे पर मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़ | 17 मई 2025 | श्रीडूंगरगढ़। सींव विवाद अब हिंसा में बदलते जा रहे हैं, और ऐसी ही एक घटना कुनपालसर गांव में सामने आई है। खेत की सीमाएं तोड़ने को लेकर हुए झगड़े में एक काश्तकार के साथ बाप-बेटे ने मारपीट कर डाली और जेब से नकदी भी छीन ली। श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, कुनपालसर निवासी मनोज पुत्र डालूराम नायक ने रिपोर्ट दी कि वह प्रेमप्रकाश शर्मा के खेत में काश्तकारी करता है। आरोप है कि गांव के ही सुगनाराम मेघवाल व उसका बेटा महेंद्र आए दिन खेत की सीमाएं तोड़ते हैं और अपने पशुओं को उसमें छोड़ते हैं। विरोध करने पर 15 मई की रात करीब 8 बजे जब मनोज और उसका भाई पंकज खेत पर सिंचाई कर रहे थे, तभी दोनों आरोपी चौसंगी लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसकी जेब से 5,000 रुपए भी छीन लिए गए। शोर सुनकर खेत मालिक समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी गई है।

Related Posts

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights