Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर और 100 बेड के उप जिला अस्पताल के निर्माण में देरी पर जन आक्रोश, मंगलवार से होगा धरना शुरू

Nature

समाचार गढ़, 14 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की जनता लंबे समय से ट्रॉमा सेंटर और 100 बेड के उप जिला अस्पताल के निर्माण का इंतजार कर रही है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अभी तक इस परियोजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने अब इस देरी के खिलाफ रोष जताते हुए 15 अक्टूबर, मंगलवार को उपखंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है आज ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय नागरिकों ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि मंगलवार सुबह 10 बजे धरना शुरू किया जाएगा और फिर भी काम शुरू नहीं होता है तो भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी।

आमजन की लंबे समय से मांग, एक्सीडेंट से बढ़ती मौतों पर चिंता
समाचार गढ़। वर्ष 2023 में पूर्ववर्ती सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों और जनता की मांग को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर और 100 बेड का उप जिला अस्पताल स्वीकृत किया था। नगरपालिका ने अस्पताल के निर्माण के लिए विवादित 7 बीघा भूमि का स्वास्थ विभाग के नाम पट्टा भी जारी कर दिया था। भामाशाह बाहेती और चाण्डक परिवार ने भवन निर्माण के लिए सरकार के साथ एमओयू किया था, और भूमि पूजन भी संपन्न हो चुका है।

हर साल 500 से 600 हादसे, घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने से बढ़ी मौतें
समाचार गढ़। समिति सदस्यों का कहना है कि श्रीडूंगरगढ़ में हर साल 500 से 600 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें से अधिकांश घायलों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता। नतीजतन, करीब 60 से 70 प्रतिशत घायलों की जान चली जाती है। पिछले एक साल में भी कई दुर्घटनाओं में लोग असमय मौत के शिकार हुए हैं, जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है।

निर्माण में देरी पर गुस्से में जनता, प्रशासन को चेतावनी
परियोजना के स्वीकृत होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। संघर्ष समिति ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तुरंत निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए नहीं तो जनता मजबूरन बड़ा आंदोलन और भूख हड़ताल का सहारा लेगी। धरने की घोषणा करते हुए समिति ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनता की यह पहल क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर लंबे समय से उपेक्षित जरूरतों को उजागर करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी पर क्या कदम उठाता है और जनता को राहत देने के लिए कब निर्माण कार्य शुरू किया जाता है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights