Nature Nature

कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

Nature

समाचार गढ़, 16 मई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 11 कीतासर के पास आज सुबह करीब 8 बजे एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। गरीब सेवा संस्थान के रामकिशन फौजी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कुंतासर गांव के निवासी हैं ओर दिन में सत्संग करने का काम करते है।। इस हादसे में 40 वर्षीय हरिराम नायक व 32 वर्षीय सीताराम पुत्र कानाराम की दर्दनाक मौत हो गई। यह दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव से राजलदेसर की तरफ जा रहे थे वहीं राजलदेसर की तरफ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर एक कंटेनर आ रहा था, उसी दरमियान कितासर के पास कंटेनर असंतुलित हो गया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। दोनों मृतकों के शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights