Nature Nature

4 जून को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर , 26 मई। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सम्पादित की जाएगी। मतगणना की समस्त व्यवस्थाएं, प्रकिया आदि की जानकारी देने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दुलीचंद मीना ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों उम्मीदवारों, उनके के प्रतिनिधियों और मीडिया पर्सन्स के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि बीकानेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की समस्त विधानसभाओं की मतगणना के लिए व्यवस्थाएं और आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अनूपगढ़, बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व के संग्रहण और मतगणना हॉल महाविद्यालय के भू-तल पर है, तथा खाजूवाला, कोलायत, लूणकरणसर, डूंगरगढ़, नोखा का गणन कक्ष भवन के प्रथम तल पर बनाया गया है । प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो मतगणना हाल बनाए गए हैं जिसमें सहायक रिटर्निग अधिकारी बैठेंगे। समस्त लोकसभा क्षेत्र के ईटीपीबीएस की गणना कमरा संख्या 6 में की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी इसी कक्ष में बैठेंगे। समस्त लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलट की गणना लाइब्रेरी कक्ष में संपादित करवाई जाएगी। इसके लिए 20 टेबल लगाई गई है। जहां सहायक रिटर्निग अधिकारी बैठेंगे। मतगणना के दौरान गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक आदि भी टेबलवार उपस्थित रहेंगे। मतगणना के लिए कार्मिकों, उम्मीदवारु और उनके अभिकर्ताओं के फोटो परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक और सहायक का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। यह रेंडमाइजेशन पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना दिवस को प्रातः 5 बजे मतगणना स्थल पर ही किया जाएगा ।
मीडिया के लिए स्थापित किया जाएगा मीडिया सेंटर
मतगणना स्थल पर एक मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया प्रतिनिधियों के लिए टेलीफोन और अन्य कम्यूनिकेशन नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था
डॉ मीना ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की जाएगी जिससे मतगणना स्थल पर अनाधिकृत और अनावश्यक भीड़ का प्रवेश ना हो ।किसी भी गणना एजेंट, अभिकर्ता को बिना पहचान पत्र के प्रथम कार्डन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मतगणना दिवस को संग्रहण कक्ष सहायक रिटर्न अधिकारी द्वारा अभ्यर्थी और उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि के समक्ष पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रातः 7 बजे खोले जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की समुचित वीडियोग्राफी होगी। गणना हाल में सभी टेबलों पर एक राउंड पूर्ण होने के बाद ही अगला राउंड प्रारंभ किया जाएगा टेबल वाइस व राउंड वाइज परिणाम मतगणना स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा, इसके लिए गणना हाल में एक बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर समस्त सूचना राउंड वॉइस प्रदर्शित की जाएगी।। उन्होंने सभी एजेंसियों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights