Nature Nature

सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित, श्रीडूंगरगढ़ में आतिशबाज़ी और मिठाइयों के साथ मनाया गया जश्न

Nature

समाचार गढ़, 9 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारी मतों से विजयी हुए हैं और वे अब देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।

इस ऐतिहासिक जीत की घोषणा के साथ ही पूरे देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ओबीसी मोर्चा देहात अध्यक्ष विनोद गिरी गोसाई के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजार में आतिशबाज़ी की गई, मिठाइयां बांटने के साथ कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए खुशी जाहिर की।

जश्न के मौके पर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पार्षद नानूराम कुचेरिया, ओबीसी मोर्चा मंत्री अशोक महावर, सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी, एडवोकेट चंद्र प्रकाश बारूपाल, गौरीशंकर तंवर, रमेश सैनी, रामलाल सोनी, रवि तंवर, नानूराम स्वामी, महेंद्र सिंह राजपूत, चाँद रतन घोटिया, गणेश प्रजापत, कालूराम नाई, फारूक छिम्पा, मुस्ताक अली तेली, शाहिद सब्जी फरोश, जसवंत सैनी, गजानंद सोनी, निसार सब्जी फरोश, मदनलाल भारती, भारत गिरी, दिलीप सिंधी, रफीक छिम्पा, बंटी सिंधी, मनोज महावर, मघमल सिंधी, पप्पू रेगर, हजरत छिम्पा, कन्हैयालाल स्वामी, रवि सिंगोदिया, भीम सिंह राजपूत, इमरान शब्बीर, कन्हैयालाल शर्मा, नंदलाल नई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपी राधाकृष्णन की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों की बड़ी सफलता बताया।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights