Nature Nature

गाँव सातलेरा की बेटी खेलेगी राज्यस्तर पर, बांटी मिठाईयां, ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

Nature

समाचार गढ़, 13 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र के गाँव सातलेरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। गाँव की सरकारी स्कूल राउमावि सातलेरा की छात्रा माया जाखड़ का चयन बालिका कबड्डी टीम अंडर-17 के लिए राज्य स्तर पर हुआ है। विद्यालय के प्रिंसिपल नौरतमल सारस्वत ने बताया कि इस साल 68वीं जिला स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर माया जाखड़, सुपुत्री श्रीराम जाखड़, का चयन बीकानेर जिले की टीम में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु हुआ है। ग्राम पंचायत जैसलसर की सरपंच रामप्यारी देवी, विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासियों ने माया जाखड़ को राज्य स्तर पर चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के मीडिया प्रभारी किशनगोपाल बीकानेरी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बीकानेर जिले की टीम का शिविर 13 से 15 सितम्बर तक राउमावि रिड़ी में आयोजित होगा। 17 सितम्बर 2024 से अनूपगढ़ में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की टीम हिस्सा लेगी।

गांव पहुंचने पर सातलेरा की बेटी का हुआ स्वागत ।
ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं गांव में हर्ष का माहौल।
राज्यस्तर पर खेलेगी सातलेरा की बेटी को मिल रही बधाईयां।
  • Related Posts

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। शुक्रवार रात कीलम क्षेत्र स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights