Nature Nature

हिन्दी दिवस समारोह कल, वैश्विक भाषायी परिदृश्य और हिन्दी’ पर होगी संगोष्ठी,सृजन सेवा पुरस्कारों से होंगे समाजसेवी और साहित्यकार सम्मानित

Nature

समाचारगढ़ 13 सितम्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ और जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में कल प्रातः 10 बजे संस्कृति भवन में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉ. सूरज सिंह नेगी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत होंगे।

समारोह के संयोजक साहित्यकार सत्यदीप ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रतननगर के वासी और हैदराबाद प्रवासी संस्कृतिकर्मी व समाजसेवी बसंत हीरावत तथा प्रख्यात शिक्षाविद समालोचक डॉ. बृजरतन जोशी मौजूद रहेंगे, जो ‘वैश्विक भाषायी परिदृश्य और हिन्दी’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

संस्था के मंत्री रवि पुरोहित के अनुसार, इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों को समर्पित सृजन सेवा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें अजमेर के प्रफुल्ल प्रभाकर को श्रीमलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान, जयपुर के प्रबोध कुमार गोविल को डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार, दिल्ली की रिंकल शर्मा को श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार, सुमन बाजपेयी को बाल साहित्य पुरस्कार, लखनऊ के पत्रकार प्रभु झिंगरन को गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार और बीकानेर के डॉ. नरेश गोयल को समाज सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

पुरोहित ने बताया कि साहित्यश्री सम्मान के तहत 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार और अन्य विद्वानों को 11 हजार रुपये नकद, सम्मान-पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए जाएंगे।

Related Posts

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

खेल और खिलाड़ी

खेल और खिलाड़ी

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights