Nature Nature

संवेदनशीलता से करें परिवेदनाओं का निस्तारण-जिला कलक्टर कलाल

Nature

जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

बीकानेर, 4 मार्च। जिला स्तरीय जन जनसुनवाई शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली जन समस्याओं का त्वरित गति से संवेनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गत जन सुनवाई में दिए गए आदेशों की पालना का फीडबैक भी लिया। उन्होंने पूछा कि जो परिवेदनाएं गत जनसुनवाई में मिली थी, उनके निस्तारण होने या नहीं होने की सूचना परिवादी को दी या नहीं? उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जो भी परिवेदना मिले, उसकी जांच कर, तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। सभी अधिकारी कार्यवाही की लिखित जानकारी संबंधित को दें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण से संबंधित सभी शिकायतों का मुआयना करें और सही पाए जाने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही हो। ऐसा कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।
जनसुनवाई में बीकानेर शहर सहित जिले के उपखण्ड क्षेत्रों के नागरिकों ने कुल 32 परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिन में प्रमुख रूप से वैष्णधाम के पीछे की कॉलोनियों में पेयजल, सीवरेज, सड़क आदि की सुविधाएं नहीं होने की समस्या रखी गई। कॉलोनी वासियों ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा पट्टे जारी किए हैं, जबकि आधारभूत सुविधाएं अभी तक विकसित नहीं हुई हैं। जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
खाजूवाला क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 बेरियावाली के यशपाल की पट्टा दिलाने की मांग पर जिला कलक्टर ने प्रकरण की जांच करने के निर्देश विकास अधिकारी खाजूवाला को दिए और कहा कि अगर ग्राम पंचायत ने इनका पट्टा निरस्त कर दिया है, तो परिवादी को लिखित में सूचना दी जाए।
जन सुनवाई में सेवा निवृत्ति के परिलाभ दिलाने, सत्तासर में बनने वाले जलदाय विभाग के ओवरहैड का निर्माण ऊंचे स्थान पर करवाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा का क्लेम दिलाने, बीकानेर के हैड पोस्ट ऑफिस के पास सीवरेज के ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करवाने, सादुलगंज में रास्ते पर हुए अतिक्रमण हटवाने, करणीनगर के सी ब्लॉक के पार्क से अतिक्रमण हटावाने सहित सीमाज्ञान, पेंशन स्वीकृत करवाने के संबंध में परिवेदनाएं दी गई।
जनसुनवाई के दौरान जिले के अन्य उपखंड कार्यालयों से सभी एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
इनकी रही उपस्थिति
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई, यूआईटी सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, डीएसओ भागुराम मेहला, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी. पंवार, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चौधरी, सीएमएचओ डॉ.बी.एल.मीना, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुरेन्द्र सिंह भाटी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, सहायक निदेशक कृषि राम किशोर मेहरा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights