Nature Nature

सैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात, सामाजिक उत्थान को लेकर रखीं महत्वपूर्ण मांगें

Nature

समाचार गढ़, 4 अप्रैल 2025, श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार को सैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सैन समाज के उत्थान हेतु विस्तार से चर्चा की। इस दौरान भारतीय सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रवणकुमार फूलभाटी, केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल, कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल नाई, नाई जाग्रति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमलकिशोर नाई, युवा मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन मारू, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष खीयाराम सैन, शहर जिलाध्यक्ष मघाराम सैन, भाजपा युवा नेता एडवोकेट अशोक भाटी एवं आशीष जाड़िवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न मांगें रखीं, जिनमें केश कला बोर्ड के अध्यक्ष की शीघ्र नियुक्ति, ओबीसी वर्गीकरण कर सैन समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करना, जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं सेन महाराज की जीवनी को पाठ्यक्रम में जोड़ना, भाजपा संगठन में समाज को प्रतिनिधित्व देना, जयपुर में छात्रावास हेतु 25 बीघा भूमि आवंटन, सैन समाज के लिए कर्पूरी ठाकुर बोर्ड का गठन, सैलून कर्मियों का निःशुल्क बीमा एवं अकाल मृत्यु पर आर्थिक सहयोग, समाज की दुकानों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और कम ब्याज दर पर लोन, सरकारी नौकरियों में अतिरिक्त आरक्षण, प्रत्येक जिले में छात्रावास हेतु आर्थिक सहयोग, राज्यसभा व ओबीसी आयोग में समाज के व्यक्ति को स्थान, नगर निकाय व पंचायत चुनावों में ओबीसी कोटे में प्रत्याशिता, राष्ट्रीय बोर्ड व आयोगों में समाज को प्रतिनिधित्व तथा उच्च शिक्षा को निःशुल्क करने हेतु विशेष प्रावधान शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सेन जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने और भव्य आयोजन करने की मांग भी रखी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights