Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग

Nature

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग

समाचार गढ़, 6 जून, श्रीडूंगरगढ़। लोक समता समिति के महासचिव तुलसीराम चौरड़िया ने उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक तथा बीकानेर मंडल प्रबंधक को पत्र भेजकर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है।

चौरड़िया ने पत्र में उल्लेख किया कि स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए यात्रियों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती है। कई यात्री तो रात से ही लाइन में लग जाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अन्य स्टेशनों की भांति यहां भी तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाए, जिससे न केवल अव्यवस्था समाप्त होगी, बल्कि यात्रियों को भी राहत मिलेगी। टोकन प्रणाली पारदर्शिता बनाए रखती है और गड़बड़ी की संभावना नहीं रहती।

इसके साथ ही, उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की है। स्टेशन पर दिन-रात ट्रेनों का आवागमन बना रहता है और टिकट खिड़की पर यात्रियों की भीड़ रहती है। ऐसे में सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे अति आवश्यक हैं। इससे चोरी, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य घटनाओं की निगरानी में सहायता मिलेगी। चौरड़िया ने मांग की कि इन दोनों सुविधाओं को जल्द से जल्द लागू किया जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा मिल सके।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights