Nature Nature

स्कूलों में शहीदों की मूर्ति स्थापित करने का अधिकार एसडीएमसी को देने की मांग :- विधायक महिया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने सोमवार को विधानसभा में शहीदों की याद में स्कूलों में मूर्तियां स्थापित करने में कानूनी बाधाएं आने के मुद्दे को उठाते हुए शहीदों की मूर्ति स्थापना के नियमों का सरलीकरण करने की मांग सरकार से की। विधायक महिया ने राजस्थान विधानसभा के नियम 295 के तहत प्रदेशभर के स्कूलों में शहीदों की मूर्ति लगाने में आ रही बाधाओं पर बोलते हुए कहा कि राजस्थान की वीर भूमि पर पैदा हुए अनेकों बेटों ने सीमाओं की रक्षा करते हुए शहादत दी हैं। मगर हमारी सरकारी तकनीकी पेचिदगीयों की वजह से जब उन शहीदों की याद में विद्यालयों में भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए शहीदों की प्रतिमाएं लगाने की बात करते हैं तो कई कानूनी बाधाएं बीच में आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि नागौर जिले की कुचामन के पास परेवड़ी गांव में डाबला की ढाणी निवासी मोहनलाल सैन जो 1965 में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे, उनकी प्रतिमा भामाशाहों ने स्कूल में लगायी। ये शहीद की प्रतिमा 9 महीने से अपने कपड़े का आवरण हटाने का इंतजार कर रही है। लेकिन आज दिनांक तक उसका उद्घाटन नहीं हो पाया। अगर शहीदों की मूर्तियां लगाने के लिए परिजनों व ग्रामीणों को इतनी बाधाएं आएगी तो हम भावी पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत नहीं करवा पाएंगे।
विधायक महिया ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में शहीदों की याद में भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए शिक्षण संस्थाओं में जहां भी मूर्ति स्थापित की जाती है। वहां मूर्ति स्थापना का निर्णय लेने का पूरा अधिकार स्कूल की एसडीएमसी को दिया जावें। ताकि लंबी प्रक्रियाओं में शहीद के परिजनों व ग्रामीणों को उलझना नहीं पड़े और जहां भी हमारे बेटे, भाई शहीद हुए हैं, उनकी प्रतिमा तुरंत शिक्षण संस्थाओं में स्थापित की जा सकें।

  • Related Posts

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान संगठन को ज्यादा व्यावहारिक और विकास-केंद्रित बनाने पर जोर देगा। 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights