Nature Nature

श्रद्धालुओं ने पूनरासर हनुमानजी के किए दर्शन, जगह-जगह पैदल यात्रियों के लिए कस्बेवासियों ने की सेवा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शरद पूणिर्मा के अवसर पुनरासर धाम में शृंगाररित राम दरबार व हनुमानजी की प्रतिमा पर सुबह चार बजे विशेष शृंगार किया गया। इस अवसर पर पूणिर्मा की पूर्व सध्या पर जागरण का आयोजन किया गया। पुजारी ट्रस्ट द्वारा आटा, घी व शकर के प्रसाद का वितरण किया गया।
शरद पूर्णिमा पर पूनरासर हनुमान के दर्शन-पूजन के लिए शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे व गांवों के अनेक क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल व विभिन्न साधनों से पूनरासर के लिए रवाना हुए और पूनरासर हनुमानजी के दर्शन किए। पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह चाय, पानी, नाश्ते की सेवा कस्बे के नागरिकों ने लगा रखी थी। आज भी श्रद्धालु पूनरासर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही महाआरती में भाग लेंगे। श्री पूनरासर हनुमानजी धाम की स्थापना लगभग 300 साल पहले हुई थी।
मंदिर परिसर में विद्यमान खेजड़ी के नीचे हनुमान जी की मूर्ती को स्थापित कर के पुजा अर्चना प्रारंभ की गई। खेजड़ी धाम मंदिर में ही बच्चो का झड़ूला तथा विवाह का गंठजोड़ा की जात लगाई जाती हैं
इस मंदिर में पुजारी भभूताराम जी नाई के वंशज है जो लगातार पीढ़ी दर पीढ़ी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।
इसी मंदिर परिसर में हनुमान जी महाराज आदेश से रामदरबार की स्थापना की गई जिसमें पूजा अर्चना पूनरासर गांव के ही जयराम दास जी बोथरा के वंशज पूजा करते आ रहे हैं।
पूनरासर धाम में सर्वप्रथम रामदरबार में धोक लगाने के बाद खेजड़ी मंदिर मे धोक लगाई जाती है और उसी खेजड़ी के मनोनामना के लिए नारियल बांधा जाता है तथा मनोकामना पूर्ण होने पर वापिस आकर नारियल खोलने की परंपरा है।
प्रतिवर्ष भव्य स्थापना दिवस का आयोजन ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा को किया जाता है। प्रतिवर्ष तीन वृहद मेलों का आयोजन 1- चेत्र सुदी पूर्णिमा 2- आसोज सुदी पूर्णिमा 3- भादवा सुदी छट के उपरान्त पड़ने वाला प्रथम मंगलवार अथवा शनिवार को होता है।

शनिवार रात्रि को पैदल यात्री बाबा के दरबार पहुंच किए दर्शन।
  • Related Posts

    औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

    समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लीज मॉडल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। राजस्थान सरकार केन्द्र सरकार के नए मॉडल कॉन्सेप्ट को…

    1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

    समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। कॉमर्शियल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

    औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

    1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

    1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

    भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

    भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

    12वीं बोर्ड में भारती निकेतन का शानदार प्रदर्शन: शुभम बोथरा 99% के साथ टॉपर, चारों संकायों में रिकॉर्ड सफलता

    12वीं बोर्ड में भारती निकेतन का शानदार प्रदर्शन: शुभम बोथरा 99% के साथ टॉपर, चारों संकायों में रिकॉर्ड सफलता

    ब्राइट फ्यूचर के होनहारों का शानदार रिजल्ट, 12वीं का बेहतरीन परिणाम

    ब्राइट फ्यूचर के होनहारों का शानदार रिजल्ट, 12वीं का बेहतरीन परिणाम

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights