Nature Nature

डायबिटीज पेशेंट सुबह खाएं ये हल्दी नाश्ता, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Nature

समाचार गढ़, 12 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। डायबिटीज के मरीज क्या खाते हैं और क्या नहीं, ये दोनों ही बात बहुत अहम है। डायबिटीज को मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है और आज के समय में बड़े से लेकर बच्चे तक इससे प्रभावित हो रहे हैं। यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है और इसके होने का सबसे बड़ा कारण हमारी बिगड़ी हुई जीवनशैली और खराब डाइट है।एक बार डायबिटीज हो जाने के बाद उसे मैनेज करने के लिए सही जीवन शैली, खासतौर पर सही डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शुगर के मरीजों के लिए अच्छी डाइट बहुत जरूरी है, जिसमें लो कैलोरी के साथ हाई प्रोटीन और हाई फाइबर हो। आज हम डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन के बारे में जानेंगे।

उपमा

आप सुबह के नाश्ते में सूजी से बना उपमा भी खा सकते हैं। इसे सब्जियों के साथ बनाएं और इसे नारियल के चटनी के साथ खाएं। इससे आपकी शुगर भी कंट्रोल रहेगी।

ओट्स

ओट्स डायबिटीज वालों के लिए हाई प्रोटीन युक्त हेल्दी नाश्ता है। यह लो कैलोरी और हाई फाइबर होता है, इसलिए यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आप ओट्स का चिला, इडली, डोसा या वेजी ओट्स बनाकर खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें चीनी न मिलाएं।

पोहा

शुगर के मरीजों के लिए भी पोहा एक पौष्टिक नाश्ता है। इसे सब्जियों और मूंगफली के साथ बनाएं, ताकि आपको प्रोटीन और फाइबर दोनों की मिल सके और आपकी शुगर कंट्रोल रहने के साथ आप एनर्जेटिक भी रहें।

दाल का चिल्ला

मूंग दाल या बेसन से बना चिल्ला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे हरी सब्जियों के साथ बनाएं और दही या हरी चटनी के साथ खाएं।

स्प्राउट्स सैलेड

अंकुरित मूंग, चना और अन्य दालों से बना सलाद एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट है। इसमें कटी हुई सब्जियां, नींबू का रस और थोड़ी सा नमक मिलाकर खाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights