Nature Nature

जिला कलेक्टर ने कहा अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में रखें सावधानियां, इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 29 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में विभिन्न सावधानियां बरती जाएं।
उन्होंने कहा कि इस तेज वर्षा तथा तूफान के दौरान आमजन घरों से नहीं निकलें। पशुओं को पेड़ों व विद्युत खंभों के नीचे न बांधें, बिजली खंभों व विद्युत लाईनों से दूर रहें, बिजली के उपकरण बंद रखें, मोबाईल एवं चार्जेबल टॉर्च पूर्व में ही चार्ज कर के रख लें। उन्होंने कहा कि रेलवे लाईन के नीचे बने पुलियों में खतरे के निशान से ऊपर जल भराव की स्थिति में इसे पार न करें। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान एवं बस्तियों में वर्षा के दौरान एवं उसके तुरन्त बाद धूप निकलने पर असुरक्षित होने पर सुरक्षित स्थान पर प्रस्थान किया जाए। वज्रपात (बिजली गर्जन) के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न रहें एवं खुले में मोबाईल का उपयोग न करें।
उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर, नोखा शहर एवं अन्य स्थान जहां पर पुरानी खदानें है एवं उनके किनारे / मुहाने पर लोगों ने घर बना रखे हैं। ऐसे लोग विशेष सावधानी बरतें तथा लगातार बारिश होने पर शीघ्र ही ऐसे घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर जाएं। किसी भी सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क करें।
इसके अलावा रात्रि में घरों के बाहर न सोने, वर्षा के दौरान कुएं, कुण्ड, तालाब के नजदीक जाने से बचने, बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें तालाबों इत्यादि में नहाने न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है।
जिले में ऐसे आंगनबाड़ी, स्कूल जो जर्जर हालत में हैं एवं लगातार बारिश से उनके गिरने की आशंका है, इनमें लाभार्थियों, विद्यार्थियों को बैठाने हेतु उपयोग में न लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आमजन संबंधित उपखण्ड मुख्यालयों के नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें। आवश्यक होने पर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 0151-2226031 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights