Nature Nature

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष 1 अगस्त को आएंगे श्रीडूंगरगढ़, खादी ग्रामोद्योग विकास समिति का करेंगे अवलोकन

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर 29 जुलाई। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा 1 अगस्त सोमवार को बीकानेर आएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष शर्मा  श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे और खादी ग्रामोद्योग विकास समिति का अवलोकन करेंगे और सांय 6 बजे सर्किट हाउस बीकानेर में खादी  संस्था व समितियों के पदाधिकारियों द्वारा बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा।
खादी बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा मंगलवार को सुबह 10 बजे राजस्थान खादी तथा ग्रामोउद्योग बोर्ड रानी बाजार बीकानेर के निर्माणाधीन खादी प्लाजा का अवलोकन करेंगे। सुबह 10.45 बजे पूणी प्लांट खादी मंदिर का अवलोकन करेंगे और यहां अंबर पूणी प्लांट,डिजाइनिंग सेंटर का अवलोकन तथा क्षेत्रीय समग्र लोक विकास संघ बीकानेर एवं खादी मंदिर ग्रामोद्योग परिसर का अवलोकन कर वृक्षारोपण करेंगे।  दोपहर दो बजे महात्मा गांधी रोड पर स्थित खादी  भवन बिक्री भण्डार का अवलोकन करेंगे। दोपहर 2.30 बजे खादी मंदिर चौतीना कुआं पहुंचेंगे। वे सांय पांच बजे  सर्किट हाउस में खादी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
खादी बोर्ड अध्यक्ष बुधवार को सुबह दस बजे देशनोक में खादी ग्रामोद्योग प्रतिष्ठान के उत्पादन केंद्र का अवलोकन करेंगे तथा दोपहर 12 बजे भीनासर में ग्रामोद्योग विकास संस्था में कताई बुनाई कार्य का अवलोकन तथा भीनासर खादी व ऊन- कताई बुनाई सहकारी समिति लिमिटेड गंगाशहर में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत अम्बर चर्खे पर  कताई प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सांय 6 बजे रायसर में  ग्राम स्वराज्य समिति छापर के उत्पादन केन्द्र का अवलोकन करेंगे। सांय 6.30 बजे जस्सूसर गेट स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व.श्री मूलचंद पारीक की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री शर्मा गुरूवार 4 अगस्त को सुबह नापासर में कताई-बुनाई कार्य का अवलोकन, निर्माणाधीन नवीन भण्डार का निरीक्षण व वृक्षारोपण करने के बाद दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights