Nature Nature

देर रात को किसानों के लिए बरसी राहत की बूंदे, भूमिपुत्रों के खिल उठे चेहरे, मावठ की बूंदे फसलों के लिए होगी संजीवनी साबित

Nature

देर रात को किसानों के लिए बरसी राहत की बूंदे, भूमिपुत्रों के खिल उठे चेहरे, मावठ की बूंदे फसलों के लिए होगी संजीवनी साबित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 4 फरवरी 2024। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया ।किसान मावठ की बरसात का इंतजार कर रहे थे पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादल किसानों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आए और देर रात को बादलों ने कई गांवो में राहत की बूंदे बरसाई ।देर मध्य रात्रि बाद श्री डूंगरगढ़ अंचल में तेज गर्जना के साथ कहीं एक अंगुल तो कहीं दो तीन अंगुल बरसात हुई जो फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी । मावठ की बरसात के साथ ही भूमिपुत्रों के चेहरे खिल उठे है।किसानों ने बताया कि यह बरसात फसलों में बड़ा फायदा पहुंचाएगी।साथ ही किसानों को आशंका सता रही थी कि अगर ओलावृष्टि हो गई तो फसलों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि सरसों की फसल पकाव पर खड़ी है।किसानों का कहना है कि यह बरसात जौ, चना, गेहूं,मैथी ,ईसबगोल,की फसल के लिए अच्छा फायदेमंद साबित होगी ।मौसम विभाग ने आज भी बीकानेर सहित कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात के साथ बरसात की संभावना जताई है।फिलहाल आसमान काले बादलों से घिरा हुआ नजर आ रहा है।देर मध्य रात्रि से रुक रुक बूंदाबांदी का दौर जारी है।
गौरतलब है कि समाचार गढ़ ने बरसात की संभावना की सूचना पांच छः दिन पहले ही किसानों तक पहुंचा दी थी।

देर रात बाद बरसी राहत की बूंदे सातलेरा गांव में हुई दो अंगुल बरसात के बाद किसानों के खिल उठे चेहरे ।
मावठ की बरसात से फसलों को मिलेगा भरपूर फायदा।
काले बादलों में घिरा आसमान आज और कल भी बरसात की संभावना।
  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights