Nature Nature

सुबह खाली पेट दही खाना माना जाता है सबसे फायदेमंद, शरीर इन बीमारियों से रहता है दूर

Nature

समाचार गढ़, 02 जून, श्रीडूंगरगढ़। ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत चाय, कॉफी या दूध के साथ करते हैं, लेकिन गर्मी में इन चीजों की बजाय सुबह दही खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जैसे किसी शुभ काम पर जाने से पहले मां दही चीनी खिलाती हैं ठीक वैसे ही दही चीनी या सिर्फ दही खाना सुबह के वक्त ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। घर से सुबह दही चीनी शक्कर खिलाकर भेजने के पीछे भी कई कारण हैं। दरअसल इसका बड़ा कारण है कि जब आप सुबह खाली पेट दही खाते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दही को चीनी के साथ खाने से ये शरीर के लिए एक कैटेलिस्ट की तरह काम करता है। जिससे आपकी बॉडी और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं।

सुबह दही खाने से क्या होता है?
दही को सुपरफूड कहा जाता है। दही पाचनतंत्र को मजबूत बनाने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। गर्मियों में सुबह दही खाने से पेट की समस्याएं कम होती हैं। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है वो दही को दूध के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दही खाने से शरीर को कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। गर्मी में दही चीनी मिलाकर खाने से पेट में ठंडक रहती है। चीनी शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बनाए रखती है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतो को स्वस्थ रखते हैं।

गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं- दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और आंतों के लिए अच्छे होते हैं। गर्मी में जब पेट ज्यादा खराब होता है तो दही आपको बचा सकती है। दही खाने से पेट में बैक्टीरियल बैलेंस बना रहता है। इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है। आंतों के लिए भी ये बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं। दही खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

पेट को मिलेगी ठंडक – सुबह दही खाने से पेट ठंडा रहता है। दही खाने से पेट में जलन और अम्लता को कम किया जा सकता है। इससे पित्त दोष भी कम होता है। अगर दही और चीनी मिलाकर खाते हैं तो इससे आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक पाएंगे।

टॉयलेट में जलन कम होगी- दही खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी समस्याएं कम होती हैं। सुबह दही खाने से पेशाब में जलन की समस्या भी कम होती है। जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें दही जरूर खानी चाहिए।

एनर्जी मिलेगी- सुबह दही खाने से शरीर को तुंरत एनर्जी मिलती है। इससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। दही आपके दिमाग और शरीर दोनों को तुरंत ऊर्जा देती है। इसलिए गर्मी में सुबह दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

पचाने में आसान – दही को पचाना आसान है। कुछ लोगों को सुबह दूध या उससे बनी चीजें सूट नहीं करती हैं ऐसे लोगों के लिए दही अच्छा विकल्प है। दही दूध से ज्यादा पाचक होती है। इससे पेट हल्का रहता है और पाचन की दिक्कत दूर होती है।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights