Nature Nature

शिक्षा मंत्री ने होली स्नेह मिलन कार्यक्रमों में की शिरकत, पापों और बुरे कर्मों को जलाकर अच्छे संकल्पों के साथ बढ़ें आगे: डॉ. कल्ला

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 17 मार्च। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रमों में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि होली पापों और बुरे कर्मों को जलाकर अच्छे संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश देने वाला त्योहार है। सभी शहरवासी मिलजुल कर यह त्योहार मनाएं।उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीकानेर की होली पूरे देश में विशेष स्थान रखती है। हमें इस शहर की परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने की जरूरत है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थितियों के कारण पिछले दो वर्षों से होली का उत्साह कम रहा। अब स्थितियां कुछ अनुकूल हुई हैं। इसके बावजूद हमें कोरोना एडवाइजरी का ध्यान रखते हुए होली का त्योहार मनाना है। उन्होंने राजस्थानी भाषा को विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में बताया तथा कहा कि इसे संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत मान्यता मिले, इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। डॉ. कल्ला ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के बारे में बताया तथा कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रारंभ की गई यह योजना शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभदायक रहेगी।
इन स्थानों पर की शिरकत
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मोहता चौक में संस्कृति पाटा पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस दौरान ओम प्रकाश जोशी, नवरत्न व्यास, किशन ओझा, राज कुमार जोशी, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, कपिल देव जोशी, कमल कल्ला, बंशीलाल आचार्य, मनोज सेवग, विक्रम पुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे। डॉ. कल्ला ने यहां भगवान भैरवनाथ और मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।
पार्षदों का होली मिलन आयोजित
नगर निगम के पार्षदों द्वारा गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला थे। कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों तथा डॉ. कल्ला ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉ. कल्ला ने चंग की थाप के साथ लोकगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान अंजना खत्री, जावेद पडिहार, शांतिलाल मोदी, आजम अली, मनोज जनागल, नंदलाल जावा, रफीक शहजाद सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
आवास पर मिले लोगों ने दी शुभकामनाएं
इससे पहले शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पवनपुरी स्थित अपने आवास पर आमजन से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन योजना प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. कल्ला को अनेक लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights