Nature Nature

मौसम का असर, छाया घना कोहरा, फसलों को मिलेगा भरपूर फायदा

Nature

मौसम का असर, छाया घना कोहरा, फसलों को मिलेगा भरपूर फायदा

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 24 दिसम्बर 2023। अंचल में आज मौसम के असर से घना कोहरा देखने को मिला। दो दिन पूर्व कई जगह हुई बूंदाबांदी के कारण आज श्री डूंगरगढ़ अंचल कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है।कोहरा इतना घना कि दृश्यता काफी कम रह गई जिसके चलते हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। वाहन चालकों को हेड लाइट का सहारा लेकर चलना पड़ा। कोहरा छाने से किसान वर्ग भी हर्षित नजर आ रहा है। किसानों ने बताया कि दिसंबर का महिना पूरा निकल गया है फिर भी सर्दी नही बढ़ने से फसलों पर विपरीत प्रभाव की आशंका किसानों को सता रही थी आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ नजर आया जो फसलों के लिए रामबाण औषधि का काम करेगा। घने कोहरे के चलते ठंड भी बढ़ गई है।घना कोहरा फसलों के बढ़तवार में जोरदार काम करेगा।कोहरे एवं सर्दी के अभाव में जौ, गेहूं,चना, मैथी की फसलों में बढ़तवार कम हो रहा था किसानों का कहना है कि कोहरा फसलों के बढ़तवार में अच्छा काम करेगा।

घने कोहरे की चादर में लिपटा श्री डूंगरगढ़ अंचल फसलों को मिलेगा भरपूर फायदा कोहरे की आगोश में लिपटा सातलेरा गांव ।
कोहरे के चलते ठंड भी बढ़ गई है।जगह जगह अलाव जलाकर तपते नजर आए लोग । बिग्गा गांव में अलाव का सहारा लेते ग्रामीण ।फोटो बनवारी शर्मा
घने कोहरे के चलते हाईवे पर यातायात कम ही नजर आया।
श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में छाया घना कोहरा।
घने कोहरे की चादर में लिपटा श्री डूंगरगढ़ अंचल फसलों को मिलेगा भरपूर फायदा कोहरे की आगोश में लिपटा सातलेरा गांव ।
कोहरा फसलों के बढ़तवार में करेगा संजीवनी बूटी का काम फसलों को मिलेगा जीवनदान ।फोटो जीएस सारस्वत
  • Related Posts

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। Bikaner Mayor Election 2026: बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन महापौर चुनाव से पहले पार्टी के भीतर ही चुनौती सामने आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights