Nature Nature

सांसद और विधायक के प्रयासों से बेरासर में 33 केवी जीएसएस को मिली स्वीकृति, विधायक ने किया भूमि पूजन

Nature

समाचार गढ़, 10 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बेरासर में 33 केवी जीएसएस के निर्माण को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केन्द्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप, जुलाई माह में इस योजना को स्वीकृत किया गया। इस विकास कार्य को धरातल पर लाने के लिए आज विधायक सारस्वत ने भूमि पूजन किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बेरासर गांव में 33 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से भूमि पूजन किया। इस मौके पर गांव के भामाशाह महावीर सिंह, अमरसिंह, और हड़मान सिंह बिका ने अपने पिता भोजराज सिंह बिका की स्मृति में 1 बीघा भूमि विद्युत विभाग को दान दी।

ग्रामवासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का स्वागत करते हुए, घोषणा से लेकर कार्य शुरू करवाने तक की तीव्र गति के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सहायक अभियंता राजेश मीणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरसिंह बिका, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, राजकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच गिरधारीलाल सारण, तोलाराम शर्मा, आदुराम सारण, हरिराम सारण, श्रवण कुमावत, धूडाराम दर्जी, राजेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद साध, गणेश कुमार सोनी, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणीयां, राजूसिंह बिका, बुधराम राईका सहित सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरसिंह बिका और समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए गांव की प्रमुख मांगों को भी रखा।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights