Nature Nature

विद्युत आपूर्ति हुई ठप, ग्रामीण हो रहे परेशान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शनिवार तड़के चार बजे आए तेज अंधड़ के बाद से सातलेरा गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप पड़ी है। विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे आए तेज अंधड़ के चलते गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी जो सात घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इस भयंकर गर्मी में ग्रामीण बेहाल नजर आ रहे हैं। तेज अंधड़ के चलते गांव की विद्युत आपूर्ति की सप्लाई लाइन में फाल्ट आने की वजह से गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप पड़ी है ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जीएसएस पर अवगत करवा दिया गया है लेकिन 7 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी । जीएसएस के कार्मिक हरिप्रसाद ने बताया कि सुबह से ही फाल्ट को ढूंढने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक फाल्ट मिल नहीं पाया, जिसके चलते गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। कार्मिक हरिप्रसाद ने बताया कि सुबह से ही लगातार फाल्ट को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण गांव के दोनों नलकूप बंद पड़े हैं तथा घरों में पंखे कूलर सब बंद पड़े हैं। ग्रामीण इस गर्मी में व्याकुल नजर आ रहे हैं तथा विद्युत विभाग को कोस रहे हैं। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से अति शीघ्र गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights