Nature Nature

एलन मस्क का हुआ ट्विटर, 44 अरब अमेरिकी डॉलर में हुआ सौदा

Nature

समाचार गढ़, नई दिल्ली। दुनिया के के सबसे अमीर शख्स में शामिल और टेस्ला के चीफ एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीद लिया। कंपनी की तरफ से इस सौदे को लेकर जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि 44 अरब अमेरिकी डॉलर में यह सौदा हुआ है। पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को खरीदने को लेकर एलन मस्क के साथ डील लगभग फाइनल हो चुकी है। इस बीच टेस्ला चीफ का एक ट्वीट बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के बाद जानकार मान रहे हैं कि दोनों कंपनियों के बीच डील डन हो चुकी है। इससे साफ है कि ट्विटर पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक एलन मस्क का कब्जा हो गया है।

मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे

एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है।’ मस्क का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले खबर थी कि ट्विटर 54.20 डॉलर प्रति शेयर नगद कीमत पर एलन मस्क के हाथ में जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विटर इस सौदे को पूरा करने के करीब था। यह वही कीमत है, जो एलन मस्क ने ट्विटर को ऑफर की थी। मस्क की तरफ से कहा गया था कि यह उनकी तरफ से बेस्ट और फाइनल ऑफर है। शेयरधारकों को लेनदेन की सिफारिश करने की बोर्ड की बैठक के बाद ट्विटर सोमवार देर रात इस 43 अरब डॉलर की डील की घोषणा कर दी। एलन मस्क ने पिछले हफ्ते 43 अरब डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। मस्क ट्विटर को खरीदने की पेशकश करने के बाद से ही इस डील के लिए कंपनी पर दबाव बना रहे थे। वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार मस्क और ट्विटर की तरफ से डील को लेकर मीटिंग हुई थी।

एलन मस्क के पास ट्विटर के 9.2 प्रश. शेयर– टेस्ला चीफ एलन मस्क के पास इस समय ट्विटर में 9.2 फीसद हिस्सेदारी है। एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही ट्विटर में यह हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके साथ ही मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयस्थारक बन गए थे। हालांकि बाद में बेंगार्ड ग्रुप की तरफ से रखे | गए फंड ने ट्विटर में 10.3 फीसद हिस्सेदारी खरीदी ली। इस तरह यह कंपनी का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया था।

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights