Nature Nature

युवा संवाद में उमड़ा उत्साह: पंकज ओझा ने कहा— बीकानेर को आगे बढ़ना है तो माइंडसेट बदलना होगा

Nature

युवा संवाद में उमड़ा उत्साह: पंकज ओझा ने कहा— बीकानेर को आगे बढ़ना है तो माइंडसेट बदलना होगा

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 19 नवम्बर 2025।
एडवोकेट बजरंग तावणिया द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बुधवार को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
मुख्य वक्ता पंकज ओझा (संस्थापक—विश्व सार्थी ट्रस्ट एवं डायरेक्टर—ड्यूश बैंक अमेरिका) ने युवाओं को आत्मविश्वास, संस्कृति और विकास की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ओझा ने कहा कि भारत ने लंबी गुलामी झेली, पर अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए विश्व में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि “सरस्वती नदी के किनारे बसे लोग सारस्वत कहलाते हैं।”
बीकानेर की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा—
“यहां क्षमता है, पर आत्मविश्वास की कमी है। अमेरिका में स्नातक युवा करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि यहां डिग्रीधारी बेरोजगारी में फंसे हैं। कंपनियां आने और माइंडसेट बदलने से ही परिवर्तन संभव है।”

उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर कभी विकास में अग्रणी था, मगर अदूरदर्शी नीतियों और संकीर्ण सोच के कारण पिछड़ता चला गया।
ओझा ने युवाओं को वेद, धर्म और संस्कृति के मूल तत्व को समझने की प्रेरणा दी।

विधायक ताराचंद सारस्वत का संबोधन

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ताराचंद सारस्वत ने युवाओं से नशामुक्त रहने, तकनीकी ज्ञान सीखने और आधुनिक दौर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप खुद को तैयार करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

अतिथियों का सम्मान

तावणिया परिवार—
लक्ष्मीनारायण तावणिया, एडवोकेट बजरंग तावणिया, गिरधारीलाल तावणिया
—द्वारा मुख्य वक्ता पंकज ओझा, विधायक ताराचंद सारस्वत, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, कोजूराम सारस्वत, और तोलाराम मारू को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, भवानीप्रकाश तावणिया, चंद्रप्रकाश सेठिया, आईदान पारीक सहित पवन स्वामी तेजपाल सिंह राठौड़ रेंवत सेन मांगीलाल स्वामी सुखबीर भार्गव शिव तावणिया ओम गुरावा सरपंच सुरजनसर बजरंग स्वामी हेमनाथ जाखड़ महेश राजोतिया पार्षद रजत आसोपा रामसिंह जागीरदार जगदीश गुर्जर श्रवण बींझासर देवीलाल जीडी सारस्वत नरेश तावणिया गोपी मेघवाल सत्यनारायण सारस्वा कानाराम सारस्वा एडवोकेट श्रीभगवान सारस्वत महेन्द्र पारीक मदन सोनी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

युवा उत्साह चरम पर

कार्यक्रम के समापन पर युवाओं में पंकज ओझा और विधायक सारस्वत के साथ फोटो खिंचवाने का खासा जोश नजर आया और मंच के पास लंबी कतारें लग गईं।

  • Related Posts

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights