Nature Nature

बीकानेर संभाग कार्यालय में “हर घर तिरंगा” अभियान व “विभाजन विभीषिका” कार्यशाला सम्पन्न

Nature

समाचार गढ़, 8 अगस्त 2025
आज बीकानेर संभाग कार्यालय में “हर घर तिरंगा” अभियान एवं “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात ज़िलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता धोद विधायक श्री गोवर्धन वर्मा रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्सव के रूप में मनाया जाए। यह केवल ध्वज फहराने का नहीं, बल्कि देशभक्ति के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।

इस अवसर पर बीकानेर देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, एवं पूर्व ज़िलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने भी अपने विचार रखे और स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन की पीड़ा व राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कुकणा, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत, यात्रा संयोजक महेन्द्र ढाका, सह संयोजक  मांगीलाल गोदारा, नरेन्द्र चौहान, पवन स्वामी, मनीष सोनी सहित ज़िला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत कर, ऐतिहासिक पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करते हुए आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करना है।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights