Nature Nature

सड़क की खराब हालत पर फूटा किसानों का गुस्सा, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़ 30 जुलाई 2025 अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम इकाई गोपालसर के किसानों ने गोपालसर से जोधासर के बीच बन रही सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग और साधारण बारिश में ही सड़क के टूटने पर आक्रोश जताया। किसानों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। खासकर स्कूल के विद्यार्थियों के वाहनों की रोजाना आवाजाही इस मार्ग से होती है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

किसानों की शिकायत पर उपखंड अधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया और प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कर एक्शन लेने की बात कही।

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता भानी सिंह भाटी और एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो किसान आंदोलन करेंगे और विद्यार्थियों की रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में झालावाड़ जैसी कोई दुखद घटना घटे।

प्रदर्शन के दौरान हरलाल सिंह, रूपाराम, शिवलाल, हरिराम सुथार, सुमेर सिंह, गिरधारी जाखड़, सत्यनारायण, देवाराम बुडिया, गोरधन शर्मा, मघाराम मेघवाल, श्रवण सुथार सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights