समाचार-गढ़, 5 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांवों में कृषि, बिजली संकट से जूझ रहे किसानों की आवाज भारतीय किसान संघ बन रहा है। किसान नेता तोलाराम जाखड़ के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ के बैनर तले निकाली जा रही किसान ग्राम चौपाल यात्रा 9वें दिन क्षेत्र के गांव कुचोर अगुणी, कुचोर आथुनी, मेऊसर, मेहरामसर, बेरासर, बख्तावरपूरा, लालासर पहुंची। सभी गांवो में किसानों ने यात्रा का स्वागत किया। बिजली संकट के कारण हो रही दिक्कतों व दर्द के बारे में बताया। इस दौरान यात्रा संयोजक तोलाराम जाखड़ ने वर्तमान हालातो में फसल खराबे क्लेम को किसानों का अधिकार बताया और यह अधिकार दिलाने के लिए किसान संघ द्वारा किसानों के साथ खड़े होने की बात कही। यात्रा के दौरान पुरखाराम जाखड़, भैराराम, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद, किशनलाल, रामप्रताप, नानूराम, सुरेश, रवि, समुद्र नाई, हंसराज डेलू, देवाराम हुड्डा, परमेश्वर डेलू आदि साथ रहे।


























