Nature Nature

अमृत बनकर फसलों पर बरस रहा कोहरा, कर रहा संजीवनी बूटी का काम, किसानों के चेहरे पर छाई मुस्कान

Nature

अमृत बनकर फसलों पर बरस रहा कोहरा, कर रहा संजीवनी बूटी का काम, किसानों के चेहरे पर छाई मुस्कान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। इस बार मौसम का अच्छा साथ मिलने से खेतो में खड़ी फसल खिलखिला रही है। लगातार आ रहा कोहरा फसलों पर अमृत बनकर संजीवनी बूंटी जैसा काम कर रहा है। इस बार मौसम का अच्छा साथ मिलने से खेतो में फसलें अच्छी दिखाई दे रही है। बरसता कोहरा फसलों के लिए अमृत जैसा काम कर रहा है। कोहरे के चलते ठंड का असर भी फसलों को प्रभावित नहीं कर पायेगा।किसानों ने बताया कि अगर सूखी ठंड पड़ती तो फसल को नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। किसानों ने बताया कोहरा फसलों के लिए अच्छा फायदेमंद तो है ही, साथ ही फसलों को ज्यादा ठंड से बचाने का काम भी कर रहा है। किसान सांवरमल सारस्वत ने बताया कि लगातार कोहरा आने तथा मौसम का अच्छा साथ मिलने से इस बार अच्छी उपज का अनुमान लगाया जा रहा है।
कोहरा फसलों में बढ़तवार में भी अच्छा काम कर रहा है।
कोहरे के बीच हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए।चालकों को हेड लाइट के सहारे चलना पड़ रहा है। घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन भी कम ही नजर आए। हालांकि मंगलवार शाम को ही कोहरे का संकेत मिल गया था मंगलवार शाम को ही चली उतरी हवाओं से हल्का हल्का कोहरा नजर आना शुरू हो गया था, जो रात ग्यारह बजे तक पूरी तरह घने मे तब्दील हो गया था।

कोहरे के बीच सातलेरा गांव के तावनिया चौक में अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते ग्रामीण ।
कोहरे के बीच सातलेरा गांव के तावनिया चौक में अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते ग्रामीण।
मंगलवार शाम को ही मिल गया था कोहरे का संकेत।मंगलवार शाम को 5 बजे का दृश्य ।
फसलों पर अमृत बनकर बरस रहा कोहरा कर रहा संजीवनी बूटी का काम। रिपोर्ट एवं फोटो गौरी शंकर सारस्वत
  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights