Nature Nature

पहली बार जैन व माहेश्वरी समाज के लोग मिलकर लगाएंगे छक्के चौके, पहले भिड़ेंगे फिर देंगे जीत की बधाईयां, पढ़ें ख़बर

Nature

पहली बार जैन व माहेश्वरी समाज के लोग मिलकर लगाएंगे छक्के चौके, पहले भिड़ेंगे फिर देंगे जीत की बधाईयां, पढ़ें ख़बर

समाचार गढ़, 29 अक्टूबर 2024, बीकानेर। बीकानेर के कुछ युवा इन दिनों समाज स्तर पर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में कुछ नवाचार के साथ मैदान में उतर चुके हैं। मुदित नाहटा, धनंजय बिहानी, रिषभ सारड़ा व सौरभ बोथरा द्वारा यह जैन व माहेश्वरी समाज का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, नाम रखा है, जैन माहेश्वरी प्रीमियर लीग यानी जेएमपीएल। रिषभ बुच्चा के निर्देशन में होने वाले इस टूर्नामेंट में जैन व माहेश्वरी समाज की मिश्रित टीमें शामिल होंगी, तो अलग अलग टीमें भी होंगी। यह टूर्नामेंट टर्फ क्रिकेट के रूप में खेला जाएगा। 2 से 4 नवंबर तक गंगाशहर की पांच नंबर रोड़ स्थित गुगली टर्फ ग्राउंड में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें ली जाएंगी। सभी टीमों में एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी सहित कुल नौ खिलाड़ी होंगे। इनके बीच में फाइनल सहित कुल 16 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच डे-नाइट होंगे, जो शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगे। मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे। वहीं सेमीफाइनल व फाइनल में 10-10 ओवर फेंके जाएंगे।
टेनिस बॉल से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 15 हजार रूपए व रनर अप टीम को 7 हजार रूपए पुरस्कार स्वरुप प्रदान किए जाएंगे।
हर मैच में मैन ऑफ द मैच तथा सीरिज में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन सहित सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर यानी मैन ऑफ द सीरिज प्रदान किया जाएगा‌। एयू स्मॉल फायनेंस बैंक, रसरसना फूड प्रॉडक्ट व रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट टूर्नामेंट के प्रायोजक हैं।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights