Nature Nature

नारसीसर में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन, ग्रामीणों की लंबी मांग हुई पूरी

Nature

समाचार गढ़, 12 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। नारसीसर में लंबे समय से प्रतीक्षित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन आज विधिवत रूप से किया गया। यह केंद्र पहले मंदिर परिसर में संचालित हो रहा था, लेकिन अब गाँव के बीचों-बीच नए भवन में इसकी शुरुआत की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन रणवीर सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ नागरिक भीख सिंह, महावीर सिंह और अल्का गुनपाल ने किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कर्मचारी हवा कँवर और मलिका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंभाराम डेलू, हजारी गोदारा, अशोक सिंह बिठू, राजेंद्र देया और रामकुमार सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता, सहायिका और नारसीसर के ग्रामीणों ने आयोजन में भाग लिया। यह नया आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण बच्चों और महिलाओं के लिए एक नई सुविधा प्रदान करेगा। ग्रामीणों ने इस केंद्र के निर्माण को लेकर खुशी व्यक्त की और इसे सरकार का एक सकारात्मक कदम बताया।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights