समाचार गढ़, 10 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। गांव रीड़ी के एक नंबर बस स्टैंड पर स्व. मेवाराम जाखड़ के परिवार द्वारा बनाए गए विश्राम गृह का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक का ग्रामवासियों ने साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विश्राम गृह गांव के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्थान गांववासियों के लिए न केवल विश्राम का स्थल होगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एक केंद्र बनेगा। हमारे प्रयासों से गांव का विकास संभव होगा, और हम सभी को मिलकर काम करना होगा। इस उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, हूणताराम जाखड़, चेतन जाखड़, मदनलाल जाखड़, दुर्गा दत्त महाराज, और गांव के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित थे।
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…