Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार आपराधिक मामले पढ़े एक साथ।

Nature

समाचार-गढ़, 24 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरियों पर चोरियां हो रही है और पुलिस पुलिस के लंबे हाथ भी इन चोरों तक नहीं पहुंच रहे है। लगातार हो रही चोरियों के कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोग अब भयभीत होने लगे हैं। अब उन्हें इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं अगला नंबर उनके घर का तो नहीं है। चोरों ने क्षेत्र के गांव जोधासर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ दो घरों में चोरों ने लाखों के गहनों सहित नगदी चुरा ली। गांव के 26 वर्षीय विष्णु पुत्र मदनदास स्वामी व इनके पड़ौस में रहने वाले विनोद पुत्र चेतराम जाट ने सेरूणा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा सामान बरामद करवाने की मांग की है।

समाचार-गढ़, 24 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 19 सितम्बर को चार चोरों ने एक घर को निशाना बनाया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद भागते वक्त चोरों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के पास जोशी हॉस्पिटल के पीछे दो मोटरसाइकिल लेकर भागे एक बाइक जब बंद हो गई तो वाल्मीकि मोहल्ले से एक दूसरी बाइक लेकर भाग गए। हालांकि इन तीनों बाइकों में से दो तो मिल गई लेकिन नरेंद्र पुत्र सत्यनारायण वाल्मीकि की बाइक नहीं मिली है। नरेंद्र ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 19 सितंबर की रात उसने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह सुबह 6 बजे उठा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दे दी है।

समाचार-गढ़, 24 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के बाना गांव के 63 वर्षीय परताराम पुत्र सेउराम जाट ने अपने दो पुत्रों व पुत्र वधुओं पर चोरी करने का आरोप लगाया है। परिवादी ने अपने बेटे जेठाराम व मुखराम और उनकी पत्नियां शारदा व सुशीला के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसके बाना रोही में स्थित खेत के 11 बीघा में ग्वार की पैदावार की थी जब 11 सितंबर को वह खेत पहुंचा तो वहां ग्वार नहीं था। बेटे ससुराल वालों के पक्ष में आकर ग्वार चोरी किया है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपियों से जान का खतरा भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार-गढ़, 24 सितंबर 2023। पूनरासर मेले में दो गुट आपस में भीड़ गए। इस संबंध में शेरुणा थाने में मामले दर्ज हुए हैं। परिवादी रामचंद्र पुत्र भिंयाराम जाट ने अशोक, राजूराम, अमराराम, श्रवण, कानाराम, रमेश, रूपराम, शारदा, संतोष, सोमा, प्रियंका, केसर, पेमा सहित चार पांच अन्य के खिलाफ उनके चाचा का बेटा भाई जगदीश को शनिवार रात मेले से लौटते समय आरोपियों द्वारा गाली गलौच करने, घर में पत्थर बरसाने व एकराय होकर मारपीट करने व जेब से 30 हजार रूपए व सोने की चैन गले से तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के भंवराराम पुत्र मालाराम जाट ने चंदूराम, रामचंद्र, किसन, श्रवणराम, भागुराम, कोडाराम, जगदीश, हरिराम, तारूराम, राजूराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की रात करीब सवा ग्यारह बजे मेरा भाई रमेश और अमराराम व उसकी पत्नी शारदा मेरे काका के घर राजूराम व अशोक को पहुंचाने जा रहे थे। आरोपी राजूराम व अशोक ने रंजिस के तहत जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। रामचंद्र ने पिस्तौल से गोली चलाई व मारपीट कर चोटिल कर दिया । तलवार से शारदा देवी की अंगुली काट दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज करते हुए जाँच शुरु कर दी है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights