Nature Nature

“धर्म-किरण होम्योपैथी आयुर्वेदिक औषधालय” का लोकार्पण समारोह 27 सितंबर को, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित होगा कार्यक्रम

Nature

समाचार-गढ़, 24 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र और आसपास के अंचल को चिकित्सा के क्षेत्र में महनीय योगदान देने वाले राजस्थान गौरव भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया द्वारा अपने पिता स्व. धर्मचंद्र पुगलिया की पुण्यस्मृति में निर्मित “धर्म-किरण होम्योपैथी आयुर्वेदिक औषधालय” का लोकार्पण समारोह 27 सितंबर, बुधवार को सुबह 9 बजे होगा। भीखमचन्द पुगलिया ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में खुद को असुरक्षित महसूस न करे इसलिए तुलसी सेवा संस्थान के माध्यम से एलोपैथी की सुविधा के साथ आयुर्वेदिक और होमियोपैथिक चिकित्सा भी कस्बे में शुरू की जा रही है। सुशीला देवी पुगलिया ने कहा कि हमारा ध्येय सूत्र सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में भीखमचन्द पुगलिया की माता श्रद्धा की प्रतिमूर्ति किरण देवी पुगलिया द्वारा अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के मंत्री मालचंद सिंघी ने बताया कि यह अस्पताल श्रीमद आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान के अंतर्गत संचालित होगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक गिरधारी लाल महिया मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, प्राचार्य डॉ. अतुलसिंह, मुख्य वक्ता के रूप में कोलकाता के प्रकाश चंडालिया शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन साहित्यकार रवि पुरोहित करेंगे।

  • Related Posts

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

    समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई। हादसे में तीन…

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतों में एक ऐसा शहर बसा है, जहां जिंदगी आसान नहीं बल्कि बेहद चुनौतीपूर्ण है। समुद्र तल से करीब 5,100…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights