Nature Nature

चार दिन पहले जिस आंगन में गाए जा रहे थे मंगल गीत वहां मचा कोहराम, हर कोई स्तब

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कहते हैं होनी को कोई टाल नहीं सकता, होनी होकर ही रहती है।
जिस आंगन में चार दिन पहले तक मंगल गीत गाए जा रहे थे आज उसी आंगन में महिलाओं तथा बच्चों सहित परिवार के सदस्यों की रोने की आवाज हर ग्रामीण को द्रवित कर रही थी ग्रामीण परिवार के सदस्यों को सांत्वना दे रहे हैं।
श्रीडूंगरगढ़ के नारसिसर गांव के निवासी रामदास के परिवार में चार दिन पहले तक खुशी खुशी मंगल गीत गाए जा रहे थे आज उसी घर में बैठे ग्रामीण विधाता को कोस रहे है। ग्रामीणों की जुबान पर एक ही शब्द बार-बार आ रहा कि हंसते खेलते शादी की खुशियां मना रहे परिवार को आखिरकार किस की बुरी नजर लग गई ।
चार दिन पहले रामदास की लड़की एवं लड़के की शादी थी परिवार में हंसी खुशी का माहौल था आज परिवार के सदस्य शादी की खुशी में अपनी नवविवाहित लड़की एवं पुत्र वधू को भोमिया जी महाराज के धोक दिलवाने तथा मायरा मीठा करने के लिए रामदास के ससुराल पुंदलसर गांव आ रहे थे लेकिन परिवार के सदस्यों को क्या पता था कि हंसी खुशी से घर से रवाना हुए परिवार पर काल पहरा साथ चल रहा है और परिवार रोता हुआ वापस अपने गांव पहुंचेगा । परिवार के सदस्य फोर व्हीलर टैक्सी में सवार होकर पुंदलसर गांव आ रहे थे जब टैक्सी लखासर जोधासर गांव के बीच पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई । उसी समय वहां से गुजर रहे सातलेरा निवासी ट्रक ड्राइवर गिरधारी लाल जाखड़ ने ट्रक को रोककर अन्य लोगों की मदद से घायलों को टैक्सी से निकालकर एक निजी गाड़ी से घायलों को हॉस्पिटल रवाना किया । इस हादसे में रामदास की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई वही रामदास की नव विवाहित पुत्री एवं नवविवाहित पुत्र वधू हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की खबर जैसे ही गांव में पहुंचे तो घर मे कोहराम मच गया । हादसे की खबर पाकर हर ग्रामीण की आंख नम हो गई ।
ग्रामीण शिव सिंह ने बताया कि गरीब रामदास के परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। जैसे तैसे करके गुजर बसर करने वाले इस परिवार के साथ काल ने बहुत ही क्रूर खेल खेला है। ग्रामीण रामदास के घर इकट्ठे बैठे बार-बार भगवान को कोस रहे हैं कि आखिर रामदास ने ऐसा क्या बुरा किया था कि आज रामदास के घर में कोहराम मचा है।
जिस टैक्सी में रामदास का परिवार सवार था वह टैक्सी भी परिवार के ही किसी सदस्य की बताई जा रही है। परिवार सहित गांव के ग्रामीण भी हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। तो कुछ ग्रामीण रामदास के घर परिवार के सदस्यों को दिलासा बंधा रहे हैं।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights