Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू, कई लाभार्थियों को मिलेगा जीवनदान

Nature

समाचार गढ़, 23 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ भवन थोलिया नोहरा में चार दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। धर्मचंद्र भीखमचन्द पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता-श्रीडूंगरगढ़ एवं महावीर सेवा सदन कोलकाता के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग व कैलिपर्स प्रदान किए जा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथियों ने किया उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन सीए पारस बाफणा, एसडीएम उमा मित्तल, राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, महावीर सेवा सदन के अध्यक्ष विजयसिंह चौरड़िया, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा मंत्री मालचंद सिंधी, महापुरुष समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के प्रतिनिधि बनवारी सुथार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मंचासीन अतिथियों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा, मंजू बोथरा, विजयराज सेठिया, महापुरुष समारोह समिति के मंत्री सुशील सेरडिया, सभा उपाध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी, सत्यदीप भोजक, अणुव्रत समिति से सत्यनारायण स्वामी, मधु झाबक और नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने जैन प्रतीक पट्टिका और माला पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया।

सेवा कार्य से समाज में सौहार्द

भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अपने सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से पीड़ित मानवता को राहत मिलती है और हमारा गांव व राष्ट्र स्वस्थ रहता है।

विद्वानों ने रखे विचार

एसडीएम उमा मित्तल, टेन्योर ऑर्थोटिक प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ के निदेशक सीए पारस बाफना, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महावीर सेवा सदन के अध्यक्ष विजयसिंह चौरड़िया, आरजेएस महिमा दुगड़, श्रीगोपाल राठी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं सहवर्ती साध्वियों ने दान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया द्वारा किए जा रहे कार्यों की अनुमोदना की।

सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

शुभारंभ अवसर पर साक्षी दुगड़ और रौनक मालू ने स्वागत मंगल गीतिका की सुंदर प्रस्तुति दी। आरजेएस महिमा दुगड़ का सम्मान भी किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में हनुमान मल श्यामसुखा, शिक्षाविद विजयराज सेवग, टीएसएस प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी, भवन प्रशासक तोलाराम बोथरा, तेयुप मंत्री अमित बोथरा, सीपीएस ट्रेनर अंबिका डागा, एडवोकेट ललित मारू, साहित्यकार श्याम महर्षि, श्री ओसवाल पंचायत मंत्री कांतिकुमार पुगलिया, सभा सहमंत्री संजय बरड़िया, पार्षद पवन उपाध्याय, हेमराज भादानी, कमल बोथरा, अशोक बैद सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन और आभार

इस अवसर पर समिति मंत्री सुशील सेरडिया ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन के. एल. जैन ने किया।

यह शिविर चार दिनों तक चलेगा, जिसमें जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ सकें।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights