माहेश्वरी सेवा सदन में आम बैठक, नए संविधान को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी
समाचार गढ़ 28 जुताई 2024, श्रीडूंगरगढ़। आडसर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में एक आम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक लखोटिया ने अध्यक्षता की। इस बैठक में सेवा सदन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के सदस्य रामचन्द्र राठी विशिष्ट अतिधि के रूप में उपस्थित हुए।
बैठक के दौरान मंत्री राधेश्याम तापड़िया ने सदन का नया संविधान पेश किया। सदन में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ संविधान को सर्वसम्मति से पास किया। उप मंत्री ने मनोज झालरिया ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़ कर सुनाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए संविधान की सराहना की और इसे समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान उपमंत्री नन्दकिशोर राठी, भीखमचन्द तापड़िया, कोषाध्यक्ष शिव मूंधड़ा, पंचायत मंत्री सुशील डागा, रामवतार मूंधड़ा, चांदरतन राठी, हरिप्रसाद में मूंधड़ा , उप मंत्री मनोज झालरिया, पूर्व मंत्री नारायण कलाणी, गजानन्द मूंधड़ा, नन्दकिशोर लखोटिया, सूर्यप्रकाश तापड़िया, गोपाल तापड़िया, राकेश मूंधड़ा, सुदीप राठी, मांगीलाल राठी, गोपाल मूंधड़ा, पवन राठी, मांगीलाल तापड़िया, ललित झालरिया, जगदीश राठी, राधे लखोटिया, राजू सोमानी, बनवारी राठी, संजय कर्ता, घनश्याम डागा, मनोज डागा, मनोज तापड़िया, कैलाश बाहेती, रामवतार सोमानी, हड़मान राठी, कमल राठी, मनोज राठी, श्याम मूंधड़ा, पवन तापड़िया, श्याम डागा, मदन राठी. बिहारी राठी, मनोज डागा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।













