Nature Nature

गिव अप अभियानः अब तक 47 हजार से अधिक अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से किया लाभ परित्याग

Nature

समाचार गढ़ , 22 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित गिव अप अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 17.63 लाख तथा जिले के 47 हजार से अधिक अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग किया है।
जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल परिवारों के लिए स्वेच्छा से लाभ परित्याग का ‘गिव अप अभियान‘ चालू है। इसकी समय सीमा 30 अप्रेल 2025 बढ़ाई गई है। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल वेे लाभार्थी जो स्वयं सक्षम हैं, लेकिन फिर भी योजना का गलत लाभ उठा रहे हैं, ऐसे 280 व्यक्तियों के विरूद्ध नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं 30 अप्रेल 2025 के बाद भी योजना का लाभ ले रहे अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी और राशि वसूलने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 नवम्बर 2024 को शुरू हुआ था। तब से अब तक प्रदेश में 17.63लाख व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ परित्याग किया है। वहीं बीकानेर जिले में अब तक 47 हजार से अधिक व्यक्तियों ने योजना का लाभ स्वयं छोड़ दिया है।

कौन है योजना के लिए अपात्र
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अधिसूचना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लिए निष्कासन की विभिन्न श्रेणियां निर्धारित हैं, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अपात्र हैं। इनमें आयकर दाता, सरकारी/अर्द्ध सरकारी कार्मिक एवं पेंशनर, एक लाख से अधिक वार्षिक आय वाले, निजी चार पहिया वाहनधारक, नगर निगम क्षेत्र में 1000 वर्गफीट, नगर पालिका क्षेत्र में 1500 वर्गफीट तथा ग्रामीण क्षेत्र में 2000 वर्गफीट से अधिक बड़ा पक्का आवासीय/व्यवसायिक परिसर धारक एवं निर्धारित सीमा से अधिक कृषि भूमि धारक परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के निष्कासन की श्रेणी में आते हैं और इस योजना हेतु अपात्र हैं। योजना के अपात्र व्यक्ति नाम हटाने हेतु आवेदन निकटतम उचित मूल्य दुकान या उपखंड अधिकारी कार्यालय अथवा जिला रसद कार्यालय, बीकानेर में दे सकता है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस वर्ष 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा पोर्टल खोला गया। इससे आज तक राज्य के 20.80 लाख व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है और बीकानेर जिले में इस योजना के लिए 23 हजार 199 परिवारों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जांच के पश्चात योजना में शामिल कर दिए जाएंगे।

Related Posts

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights