Nature Nature

किसानों पर आर्थिक मार व बेमौसम से हुए नुकसान का सही आंकलन करके भरपाई हेतु गोदारा ने सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 16 अक्टूबर।
किसानों पर बेमौसम बारिश से पिड़ित किसानों की बात को लेकर दिल्ली में केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर किसानों की वास्तविक पीड़ा से अवगत करवाया गया।

क्षेत्र में पिछले दिनों बेमौसम बारिश लगातार 3 से 4 दिनों तक अतिवृष्टि के रूप में हुई, जिससे किसानों की खेतों में पकी पकाई फसलें बर्बाद हो गईं। इसको लेकर पहले स्थानीय स्तर पर जिला कलेक्टर को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन अब तक न तो बीमा कंपनी के अधिकारी और न ही पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक या विभाग के संबंधित अधिकारी खेतों तक पहुंचे हैं।

ऐसे में किसानों की माली हालत पहले से ही कमजोर है — पहले प्राकृतिक कीट, कातरे और कम बारिश से जूझ रहे थे, अब अचानक हुई बेमौसम बारिश ने उन पर संकट के पहाड़ खड़े कर दिए हैं।

इस स्थिति में खेती-बाड़ी करने वाले किसान परिवारों की पीड़ा का समाधान करवाने और उच्च अधिकारियों को निर्देशित करके किसानों के नुकसान का सही मूल्यांकन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने तथा बीमा कंपनियों को आदेशित करने की मांग की गई है।

साथ ही सरकार से समय रहते किसानों को राहत दिलाने की अपील की गई है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने से बच सके और बारिश में डूबी फसलों के नुकसान की भरपाई हो सके।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल गोदारा एवं युवा नेता कान नाथ गोदारा भी उपस्थित रहे।

Related Posts

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

समाचार गढ़, बीकानेर। कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री…

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है। नगरीय निकायों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights