Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में महिलाओं के लिए खुशखबरी! निशुल्क सिलाई-कढ़ाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू

Nature

समाचार गढ़, 17 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में श्रीडूंगरगढ़ में चल रही पहल को जबरदस्त सफलता मिल रही है। भंवरलाल सोनी स्मृति निशुल्क महिला प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के चलते अब दूसरे बैच का शुभारंभ किया गया है। यह केंद्र कालूबास, बोथरा कुएं वाली गली, वार्ड नंबर-2, श्रीडूंगरगढ़ में संचालित हो रहा है। यहाँ पर महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और मेहंदी का प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क दिया जाता है। कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 9 बजे आयोजित की जा रही हैं। डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पहले बैच की सफलता के बाद महिलाओं का उत्साह बढ़ा, जिसके चलते अब दूसरे बैच की शुरुआत हुई है। इस प्रशिक्षण केंद्र का संचालन रामप्यारी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट, कलकत्ता द्वारा किया जा रहा है। पंजीकरण निःशुल्क है। इच्छुक महिलाएं तुरंत केंद्र पर पहुंचकर नाम दर्ज करवा सकती हैं। संपर्क सूत्र: 9461037562 (डॉ. चेतन स्वामी)

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights