Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास का भव्य समारोह, भामाशाहों का हुआ सम्मान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 28 अगस्त 2025। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में नव निर्मित आधुनिक भवन में बालिका प्रवेश एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने की।

सुबह हवन के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में स्व. हीरा देवी धर्मपत्नी चोखाराम बाना की स्मृति में बने मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण अतिथियों ने किया। मंत्री सुशील सेरडिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए छात्रावास की प्रगति एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

नव प्रवेशित बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अब तक 3.09 करोड़ रुपए के कार्यों में सहयोग देने वाले 185 भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र, साफा व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी एवं साहित्यकार श्याम महर्षि सहित अन्य वक्ताओं ने बालिका शिक्षा की सराहना करते हुए छात्रावास को मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरडिया ने किया और अंत में अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights